बिहार शरीफ में रोड़ेबाजी हुई है। बीच रास्ते में नशा कर रहे असामाजिक तत्वों को जब एक दंपति ने टोका, तो बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। देखते ही देखते बड़े विवाद में तब्दील हो गई। दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। सूचना मिलते ही डीएसपी अमरनाथ के नेतृत्व में बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना बैगनाबाद मोहल्ले की है। बच्चे के साथ बाजार से लौट रहा था दंपति जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात एक दंपति अपने बच्चे के साथ बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। बैगनाबाद मोहल्ले में रास्ते पर कुछ युवक बैठकर नशा कर रहे थे। दंपति ने जब उन्हें बीच रास्ते से हटकर कहीं और नशा करने को कहा, तो नशेड़ी आक्रोशित हो गए। गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया, जिसमें उन्हें और बच्चे को चोटें आईं। इस घटना के बाद स्थानीय लोग भी जुट गए और बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों गुटों की ओर से जमकर रोड़ेबाजी शुरू हो गई। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी बिहार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उपद्रवियों को खदेड़ा और मामले को शांत कराया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इस पूरे बवाल का मुख्य सूत्रधार ‘राजा’ नामक युवक को बताया जा रहा है। राजा एक आदतन अपराधी है, जो पूर्व में भी कई मामलों में जेल की हवा खा चुका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलने के बाद विधि सम्मत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अन्य उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। एहतियात के तौर पर मोहल्ले में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और अब स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण व नियंत्रण में है। नशे का चल रहा अवैध कारोबार स्थानीय लोगों का आरोप है कि बैगनाबाद मोहल्ले में सूखे नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। इसके कारण आए दिन नशेड़ियों और आम नागरिकों के बीच कहासुनी होती रहती है। पूर्व में भी नशे की वजह से इलाके में इस तरह के हिंसक टकराव हो चुके हैं। बिहार शरीफ में रोड़ेबाजी हुई है। बीच रास्ते में नशा कर रहे असामाजिक तत्वों को जब एक दंपति ने टोका, तो बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। देखते ही देखते बड़े विवाद में तब्दील हो गई। दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। सूचना मिलते ही डीएसपी अमरनाथ के नेतृत्व में बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना बैगनाबाद मोहल्ले की है। बच्चे के साथ बाजार से लौट रहा था दंपति जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात एक दंपति अपने बच्चे के साथ बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। बैगनाबाद मोहल्ले में रास्ते पर कुछ युवक बैठकर नशा कर रहे थे। दंपति ने जब उन्हें बीच रास्ते से हटकर कहीं और नशा करने को कहा, तो नशेड़ी आक्रोशित हो गए। गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया, जिसमें उन्हें और बच्चे को चोटें आईं। इस घटना के बाद स्थानीय लोग भी जुट गए और बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों गुटों की ओर से जमकर रोड़ेबाजी शुरू हो गई। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी बिहार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उपद्रवियों को खदेड़ा और मामले को शांत कराया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इस पूरे बवाल का मुख्य सूत्रधार ‘राजा’ नामक युवक को बताया जा रहा है। राजा एक आदतन अपराधी है, जो पूर्व में भी कई मामलों में जेल की हवा खा चुका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलने के बाद विधि सम्मत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अन्य उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। एहतियात के तौर पर मोहल्ले में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और अब स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण व नियंत्रण में है। नशे का चल रहा अवैध कारोबार स्थानीय लोगों का आरोप है कि बैगनाबाद मोहल्ले में सूखे नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। इसके कारण आए दिन नशेड़ियों और आम नागरिकों के बीच कहासुनी होती रहती है। पूर्व में भी नशे की वजह से इलाके में इस तरह के हिंसक टकराव हो चुके हैं।

