भिंड जिला अस्पताल में आज का दिव्यांग बोर्ड निरस्त:आवेदक न आएं अस्पताल, अगली तारीख का करना होगा इंतजार

भिंड जिला अस्पताल में आज का दिव्यांग बोर्ड निरस्त:आवेदक न आएं अस्पताल, अगली तारीख का करना होगा इंतजार

भिंड जिला अस्पताल में गुरुवार को होने वाला दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बोर्ड निरस्त कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने सूचना जारी कर आवेदकों से 1 अक्टूबर को जिला अस्पताल नहीं आने की अपील की है। अब प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए आने वाले दिव्यांग आवेदकों को बोर्ड की अगली निर्धारित तारीख का इंतजार करना होगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों की दूसरी जगह ड्यूटी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय भिंड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, जिला अस्पताल में संचालित दिव्यांगता बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी 1 अक्टूबर को वृद्धाश्रम, जिला भिंड में लगाई गई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के उपलब्ध नहीं होने के कारण इस दिन दिव्यांगता बोर्ड का संचालन नहीं किया जा सकेगा। इसी वजह से 1 अक्टूबर को होने वाला बोर्ड निरस्त किया गया है। अगली तारीख की सूचना के बाद ही आएं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के लिए बोर्ड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की जांच और उनकी रिपोर्ट जरूरी होती है। डॉक्टरों की ड्यूटी दूसरे स्थान पर होने के कारण निर्धारित दिन आवेदकों की जांच नहीं हो पाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने आवेदकों से कहा है कि 1 अक्टूबर को प्रमाण-पत्र बनवाने या बोर्ड में जांच कराने के लिए जिला अस्पताल न आएं। बोर्ड की अगली तारीख की सूचना मिलने के बाद ही अस्पताल पहुंचने की सलाह दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *