एयरगन साफ करते समय अचानक हुआ फायर:दमोह में युवक के पैर में लगा छर्रा; लोहे की रॉड डालते समय हुई घटना

एयरगन साफ करते समय अचानक हुआ फायर:दमोह में युवक के पैर में लगा छर्रा; लोहे की रॉड डालते समय हुई घटना

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के बिछुआ गांव में बुधवार रात एयरगन साफ करते समय अचानक फायर हो गया। इसमें 26 वर्षीय वृंदावन लोधी के पैर में छर्रा लग गया। परिजन उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद भर्ती कर लिया। दो साल से घर में रखी थी एयरगन वृंदावन ने बताया कि एयरगन उनके चाचा की लाइसेंसी एयरगन है, जो करीब दो साल से घर में रखी थी। बुधवार रात वह एयरगन की बैरल साफ कर रहे थे। उन्हें पता नहीं था कि बैरल में छर्रा मौजूद है। लोहे की रॉड डालते ही हुआ फायर वृंदावन के अनुसार, उन्होंने बैरल में लोहे की रॉड डाली। इसी दौरान अचानक फायर हो गया और छर्रा उनके पैर में लग गया। फायर की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और उन्हें घायल हालत में जिला अस्पताल ले गए। इलाज के बाद हालत सामान्य जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने घायल का उपचार किया और उन्हें भर्ती कर लिया। डॉक्टर के अनुसार, घायल ने पैर में छर्रा लगने की जानकारी दी थी। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है। घटना की जानकारी अस्पताल चौकी के माध्यम से पटेरा पुलिस को भी दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *