Pak vs Ban 1st semi final Highlights: एशियन गेम्स में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को छह विकेट से हराते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली है। जहां उसका मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका दूसरे सेमीफाइलन की विजेता टीम से होगा।
Pak vs Ban 1st semi final in Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट में पहला सेमीफाइनल मुकाबला बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। बारिश बाधित 13 ओवर के इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल करते हुए शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली। इसके साथ ही एशियन गेम्स में पाकिस्तान का सिल्वर मेडल भी पक्का हो गया है।
खबर अपडेट हो रही है…
Sports – Patrika | CMS

