‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:खस्ताहाल रोड, बंद लाइट और खुला टांसफॉर्मर बने परेशानी, नई सीसी रोड और मनहोल का ढक्कन ठीक होने से मिली राहत

‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:खस्ताहाल रोड, बंद लाइट और खुला टांसफॉर्मर बने परेशानी, नई सीसी रोड और मनहोल का ढक्कन ठीक होने से मिली राहत

उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ से अधिकारियों को शहर के उन हिस्सों की समस्याएं भी जानने को मिल रही हैं जिनकी परेशानी अब तक सुनी नहीं गईं। अधिकारी भी लगातार सक्रियता दिखाते हुए इन समस्याओं के समाधान करवा रहे हैं। शहर के लोगों के लिए उनकी परेशानियों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का काम कर रहे ‘भास्कर समाधान’ से बदलाव भी नजर आने लगे हैं। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… सड़क किनारे रोड लाइट की कमी बनी परेशानी अरोड़ा नगर की खारोल कॉलोनी से आमिर अहमद ने स्ट्रीट लाइट की कम बताते हुए समुचित रोशनी का इंतजाम करने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि रोड पर लाइट न होने के कारण सड़क के गड्‌ढे रात में नजर नहीं आते। इससे हादसे होने का डर बना रहता है। संबंधित विभाग इस समस्या का समाधान करें। मोहल्ले की गली और मुख्य सड़क खस्ताहाल सैयद अनम ने अपने मोहल्ले की समस्या पोस्ट कर बताया है कि देवरे वाली गली में सड़क जर्जर अवस्था में है। संबंधित विभाग से अपील है कि इस टूटी–गड्‌ढे भरे सड़क की मरम्मत कर इसे ठीक करें ताकि लोगों को राहत मिल सके। कंक्रीट की रोड हुई पोली, हादसे का रहता डर ओड बस्ती, अम्बामाता स्कीम से अशोक कुमार पंवार ने पोली कंक्रीट रोड की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि मुख्य रोड पर सीवरेज लाइन के पास कंक्रीट की सड़क खोखली हो गई है। इससे यह कभी भी धंस सकती है। दो पहिया वाहन चालकों के साथ भी हादसा हो सकता है। इस गड्‌ढे को अगर समय रहते ठीक नहीं किया गया तो सीवरेज लाइन भी धंस सकती है। एक महीने से दुकान में आने–जाने का संघर्ष, विभाग टालने में लगे सिटी स्टेशन रोड, कालका माता चौक से अमन सिंघवी ने सरकारी विभागों के काम करने के तरीके पर सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा है कि उदयपोल की तरफ चलने पर सूरजपोल सर्किल पर हमारी दुकान के बाहर सरकारी विभाग ने मेंटीनेंस के काम के लिए गड्‌ढा खोदा था। लेकिन अब इसे भर नहीं रहे हैं। एवीवीएनएल कहता है निगम का काम है, निगम एलिवेटेड रोड वाले करेंगे। एलिवेटेड रोड वाले एवीवीएनएल पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। निगम कहता है कि एवीवीएनएल शट डाउन भी नहीं कर रहा है ताकि हम ही इस पर काम कर सकें। एक महीने से दुकान में आने–जाने का रास्ता अवरुद्ध है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद बन गई सीसी रोड न्यू विनायक नगर, सविना, सेक्टर 12 से मोहम्मद उमर मंसूरी ने एक साल से टूटी सड़क की मरम्मत न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि सीवर लाइन डालने के लिए इस सड़क को खोदा गया था। उनकी कॉलोनी से मुख्य रास्ते तक जाने वाली यह रोड बीते एक साल से ऐसे ही टूटी हुई है। कई बार कह चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने आखिरकार रोड बनाकर लोगों को राहत देने का काम किया है। जमादार लोकेश गारु बने ‘पब्लिक के स्टार’ उदयपुर। हरीश कुमार ने ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी समस्या पोस्टकर समाधान की अपील की थी। उन्होंने शहर के खेमपुरा स्थित मेवाड़ खनिज गेट टाटा पावर के पास नाली के ऊपर लगे गटर के ढक्कन के टूट जाने की समस्या शेयर की थी। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम के जमादार लोकेश गारु ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। इससे स्थानीय लोगों की परेशानी भी दूर हो गई है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *