‘भास्कर समाधान’ बना उम्मीद:खाली प्लॉट में कचरा, खुदी सड़कें और खुले बिजली बॉक्स पर विभाग चुप, लोग पूछ रहे फील्ड में कब आएंगे?

‘भास्कर समाधान’ बना उम्मीद:खाली प्लॉट में कचरा, खुदी सड़कें और खुले बिजली बॉक्स पर विभाग चुप, लोग पूछ रहे फील्ड में कब आएंगे?

कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार सड़क, बिजली, कचरा प्रबंधन और पानी जैसी मूलभूत जरूरतों से जुड़ी समस्याएं लोग पोस्ट कर रहे हैं। पोस्ट पर विभागीय अधिकारी भी एक्शन लेकर समाधान करवा रहे हैं। ‘भास्कर समाधान’ से अब लोग बेझिझक अपनी परेशानी सीधे जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा पा रहे हैं। इससे आमजन और विभागों के बीच आपसी समझ भी बढ़ी है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… 2 साल से नर्क भोग रहीं, कचरे के मच्छरों ने दिया डेंगू कोटा के तलवंडी से कोमल शर्मा ने खाली प्लॉट में कचरा डालने की समस्या शेयर कर निगम से समाधान की अपील की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि तलवंडी के पुष्पा गोविंद मैरिज हॉल, सैमसंग शोरूम के सामने मेरे घर के बगल में खाली प्लॉट है। लोगों ने इसे दो साल से डम्पिंग यार्ड बना रखा है। आसपास के ही नहीं दूसरे मोहल्ले के लोग भी यहां अपना कचरा डंप कर के जाते हैं। इसकी वजह से मुझे एक साल में दो बार डेंगू हो चुका है। फरवरी में निगम कमिश्नर को भी सूचित किया लेकिन 7 महीने बाद भी समाधान नहीं हुआ। तीन महीने बाद भी पैचवर्क नहीं, लोग हो रहे परेशान ‘भास्कर समाधान’ पर रंगबाड़ी योजना से जुगराज राठौर ने टूटी सड़क की समस्या भेजी है। उन्होंने लिखा है कि रंगबाड़ी के कृष्णा नगर में पावर हाउस रोड पर लोड शिफ्टिंग के लिए केईडीएल ने सड़क खोदकर केबल डालने का काम किया था। लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी इस रोड का पैचवर्क नहीं किया गया है। इससे दोपहिया वाहन चालकों और छोटे लोडिंग वाहनों को काफी असुविधा हो रही है। रात के समय एक्सीडेंट होने की आशंका बनी रहती है। संबंधित विभाग से अपील है कि इसका समाधान करें। सीवरेज के लिए खोदी सड़क, दो महीने बाद भी मरम्मत नहीं कारी बावड़ी से मोहम्मद दानिश ने खराब रोड की समस्या पोस्ट कर समाधान करने को कहा है। उन्होंने बताया कि काला तालाब, महाराणा प्रताप मैरिज गार्डन रोड से रामसरोवर कॉलोनी वाले रोड के बीच दो महीने से सीवरेज मेंटिनेंस के लिए सड़क खोदकर काम पूरा कर लिया गया। लेकिन दो महीने बाद भी न तो सड़क की मरम्मत हुई न ही गड्‌ढे को ढंग से भरा गया है। सड़क इतनी खराब हो गई है कि आने–जाने के लिए भी जगह नहीं बची है। ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर उन्होंने इस सड़क की मरम्मत करवाने की अपील है। पार्क में डीपी और बिजली के खुले बॉक्स, बच्चों को खतरा कोटा शहर की वीआईपी कॉलोनी, तलवंडी से मुरली मनोहर जैन ने निगम का ध्यान पार्क में बिजली के खुले बॉक्स की तरफ दिलाया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि हमारे यहां पार्क में ज्यादातर पोल के नीचे लगे बिजली के बॉक्स और डीपी खुली हुई हैं। सुबह–शाम यहां बच्चे खेलते हैं। बारिश का मौसम है। कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। इन खुली डीपी और बॉक्स को बंद कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करवाएं। इस संबंध में कई बार निगम और जन प्रतिनिधियों को शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद ठीक हुई रोड लाइट एमबीएस रोड, जय अम्बे नगर से खुशराज वर्मा ने रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि रंगबाड़ी के वार्ड 24 में कबीर आश्रम वाली गली में रोड पर लगी लाइट का मुंह ऊपर की ओर होने से सड़क के एक तरफ अंधेरा रहता है। अंधेरे हिस्से में एक खाली भूखंड भी है, जहां वन्य एवं जहरीले जीवों का खतरा भी रहता है। पोस्ट के बाद संबंधित विभाग ने समाधान करवा दिया। पार्षद सोमा अहलूवालिया बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ ‘भास्कर समाधान’ पर झालावाड़ रोड, न्यू राजीव गांधी नगर से धीरज धाकड़ ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे यहां दो खम्भों की लाइट नहीं जल रही है। पूरे मोहल्ले में अंधेरा छाया रहता है। खाली प्लॉट से सांप–बिच्छू जैसे जहरीले जीवों के घर में आने का डर भी बना रहता है। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 56 की पार्षद सोमा अहलूवालिया ने इस समस्या का समाधान करवा दिया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*’भास्कर समाधान’ में सुरेन्द्र बने ‘पब्लिक के स्टार’:* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*’भास्कर समाधान’: आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*’भास्कर समाधान’ पर प्रेमचंद बने ‘पब्लिक के स्टार’:* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं ‘पब्लिक की स्टार’:* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने ‘स्टार ऑफिसर’:* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *