बड़की सरिया | सरिया के किस्टो दुर्गाबाड़ी प्रांगण में शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता सचिन्द्र कुमार सिंह ने की। दुर्गा पूजा को भव्य तरीके से कराने पर चर्चा हुई। व्यवस्था पर बात हुई। शांति बनाए रखने पर सहमति बनी। पूजा कमेटी का नए स्वरूप में गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से शैलेन्द्र पाण्डेय उर्फ बउआ को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। बबलू मोदी को सचिव बनाया गया। मिथलेश कसेरा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। आकाश मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया। पूजा को और वृहद रूप देने पर जोर दिया गया। मेले को सफल बनाने की बात हुई। मौके पर केदारनाथ पंडित, राजू मंडल, बालेश्वर साहू, राधेश्याम पांडेय, हेमलाल मंडल, आशीष तर्वे, जागेश्वर मंडल, दुखी मोदी, संतोष राय, बंटी पाण्डेय, भुनेश्वर मंडल, मनोज मंडल, कृष्णा कसेरा, गणेश कसेरा आदि थे।

