राजस्थान-अक्टूबर रहेगा गर्म, सामान्य से ज्यादा बारिश की भी संभावना:अब तक 22 फीसदी कम बरसात; दिन में तेज धूप, रात में ठंडक बढ़ी

राजस्थान-अक्टूबर रहेगा गर्म, सामान्य से ज्यादा बारिश की भी संभावना:अब तक 22 फीसदी कम बरसात; दिन में तेज धूप, रात में ठंडक बढ़ी

राजस्थान में इस मानसून सीजन करीब 22 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। कम बरसात के कारण अक्टूबर में भी दिन में तेज गर्मी महसूस हो रही है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर में इस साल गर्मी तेज रहेगी। वहीं, बीकानेर संभाग में बारिश का अनुमान है। बुधवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंडक रही। शेखावाटी क्षेत्र के अलावा उदयपुर, सिरोही में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस या उसके करीब रहा। प्रदेश में बारिश की स्थिति मौसम के बड़े अपडेट्स राजसमंद में बादल छाए, हल्की बारिश: राजसमंद के एरिया में बुधवार दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। राजसमंद के आमेट में 16MM पानी बरसा। इससे पहले 29 सितंबर शाम 6 बजे से 30 सितंबर सुबह 8 बजे तक बूंदी, टोंक के एरिया में अच्छी बारिश हुई। बूंदी के नैंनवा में 68 और टोंक के चांदसेन में 65MM बरसात दर्ज हुई। अक्टूबर में सामान्य से ज्यादा गर्मी का अनुमान: मौसम केन्द्र नई दिल्ली ने अक्टूबर का फोरकास्ट जारी किया है। इसमें दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई है। खासकर रात में कुछ इलाकों में ठंडक सामान्य से कम रहने का अनुमान जताया है। जबकि दिन में भी थोड़ी ज्यादा गर्मी रहने की संभावना है। बारिश का भी अनुमान: अक्टूबर में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस से बीकानेर संभाग के एरिया में सामान्य से ज्यादा बरसात होने, जबकि शेष हिस्सों में सामान्य से कम बरसात होने का पूर्वानुमान जारी किया है। पिछले 24 घंटे का मौसम: पिलानी, चूरू, गंगानगर, जैसलमेर, फलोदी के एरिया में दिन में सबसे ज्यादा गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। सबसे अधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल जयपुर: बुधवार दिनभर मौसम साफ रहा। दिन में अधिकांश समय धूप रही और कहीं-कहीं हल्के बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अजमेर: बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21.9 डिग्री रहा। दिनभर धूप व गर्मी ने परेशान किया। जिले में अब तक 523.7 एमएम बरसात दर्ज की जा चुकी है, वहीं औसत बरसात का आंकड़ा 457. 2 है। जो 14 प्रतिशत ज्यादा है। उदयपुर: बुधवार को अधिकतम 34.2 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिनभर मौसम साफ रहा। इस साल कम बारिश के कारण फतहसागर और पिछोला झील में कई जगह पानी कम हो गया। उदयपुर में इस बार मानसून की बारिश सामान्य से 27% कम रही है। कोटा: बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को भी मौसम ड्राई रहा। दिनभर तेज धूप रही। पिछले 24 घंटे में जिले में बारिश नहीं हुई। कोटा में इस सीजन में अब तक 461.7 एमएम बारिश हुई है। जो कि औसत से 37 फीसदी कम है। सीकर: बुधवार सुबह तेज धूप रही। दोपहर बाद बादल छाए। वहीं, पिछले 3 दिन से बारिश नहीं होने से जिले के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सीकर के फतेहपुर मौसम केंद्र पर दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और सुबह का तापमान 21.0 डिग्री दर्ज किया गया। अलवर: बुधवार सुबह से मौसम सामान्य बना रहा। आसमान साफ रहा और धूप खिली रहने से दिन में गर्मी का असर रहा। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं दिए हैं। मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, हालांकि कुछ दिनों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। जोधपुर: सितंबर के अंतिम दिन मौसम सामान्य बना रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार करीब सप्ताहभर बारिश की संभावना नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *