इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) सब इंजीनियर आदित्य तिवारी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ वार्ड 83 के निवासी पद्मेश कुमार त्रिपाठी ने ‘भास्कर समाधान’ पर ड्रेनेज चेंबर को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि चेंबर का लोहे का कवर अंदर की ओर धंस रहा है और कांक्रीट का सपोर्ट भी टूट रहा है। इससे कभी भी हादसा होने का खतरा था। शिकायत सामने आने के बाद सब इंजीनियर आदित्य तिवारी ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। तुकोगंज निवासी प्रवीण गोयल बने आज के ‘सिविक हीरो’ वार्ड 47 के तुकोगंज निवासी प्रवीण गोयल ने ‘भास्कर समाधान’ पर अपने क्षेत्र की सड़क की समस्या दर्ज कराई थी। शिकायत सामने आने के बाद समस्या का समाधान हुआ, जिसकी पुष्टि भी प्रवीण गोयल ने खुद की। समस्या को जिम्मेदारों तक पहुंचाने और समाधान के बाद उसकी पुष्टि करने की जागरूक पहल के लिए प्रवीण गोयल आज के ‘सिविक हीरो’ बने। प्रवीण गोयल की यह भागीदारी शहर की समस्याओं को सामने लाने और समाधान की प्रक्रिया का हिस्सा बनने में अहम भूमिका निभा रही हैं। एप से लोगों को मिल रहा समाधान नंद बाग कॉलोनी: चौक ड्रेनेज लाइन की समस्या हुई दूर वार्ड 16 के निवासी बेदन सिंह ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ड्रेनेज लाइन दो सप्ताह से ज्यादा समय से चौक है। इससे राहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद सोनाली मुकेश धारकर ने मामले पर संज्ञान लिया और ड्रेनेज लाइन की समस्या का समाधान कराया। कचरे के ढेर, खतरनाक खंभे और अंधेरी गलियों से परेशान इंदौरवासी पालदा: पुल के किनारे कचरा फेंके जाने से परेशान लोग वार्ड 64 के निवासी प्रवीण ने शिकायत दर्ज कराई है कि पालदा-अभिनव नगर रोड पर पुल के किनारे लोग कचरा फेंक रहे हैं। इसमें मौजूद प्लास्टिक गायें खा रही हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार सफाई के बाद भी लोग दोबारा कचरा डाल देते हैं। उन्होंने यहां नियमित सफाई और निगरानी की मांग की है। नंदलालपुरा: सड़क के बीच उभरा खंभा, हादसे का खतरा वार्ड 59 के निवासी अब्बास मसालावाला ने शिकायत दर्ज कराई है कि जवाहर मार्ग पर सड़क के बीच करीब 8 से 10 इंच ऊंचा टूटा हुआ खंभा उभरा है। शिकायतकर्ता के अनुसार इससे दोपहिया वाहन चालक गिर रहे हैं और कारों को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने खंभे को हटाने की मांग की है। शिव सिटी कॉलोनी: गली में स्ट्रीट लाइट बंद, अंधेरे में आवाजाही वार्ड 79 के निवासी दिवाकर दुबे ने शिकायत दर्ज कराई है कि हनुमान मंदिर वाली गली में स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है। इससे रात में गली में अंधेरा रहता है और रहवासियों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होनें जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की हैं। सरनाथ कॉलोनी: पिछले एक साल से गिरी गार्डन की दीवाल वार्ड 78 के निवासी विरेंद्र कश्यप ने शिकायत दर्ज कराई है कि गार्डन की दीवार करीब एक साल पहले गिर गई थी। इसके बाद से न तो मलबा हटाया गया और न ही दीवार की मरम्मत हुई। कई बार शिकायत करने पर भी इसका समाधान नहीं हुआ। रहवासियों ने जल्द सफाई और मरम्मत कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।

