24 घंटे में 25 आरोपी गिरफ्तार ब्राउन शुगर और हेरोइन बरामद

24 घंटे में 25 आरोपी गिरफ्तार ब्राउन शुगर और हेरोइन बरामद

भास्कर न्यूज | लखीसराय नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पिछले 24 घंटे में 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हत्या के प्रयास से जुड़े मामलों में 10, एनडीपीएस एक्ट में 2 और शराब से जुड़े मामलों में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। वहीं विभिन्न वारंटों में 11 आरोपियों को पकड़ा गया। अभियान के दौरान पुलिस ने 10.84 ग्राम ब्राउन शुगर और 12.60 ग्राम हेरोइन बरामद की। नशीले पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन स्मार्टफोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने 25 वारंटों का निष्पादन किया, जबकि 16 मामलों में रिकॉल का निष्पादन किया गया। शराबबंदी कानून के तहत 143.370 लीटर विदेशी शराब और 6 लीटर देसी शराब जब्त की। भास्कर न्यूज | लखीसराय नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पिछले 24 घंटे में 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हत्या के प्रयास से जुड़े मामलों में 10, एनडीपीएस एक्ट में 2 और शराब से जुड़े मामलों में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। वहीं विभिन्न वारंटों में 11 आरोपियों को पकड़ा गया। अभियान के दौरान पुलिस ने 10.84 ग्राम ब्राउन शुगर और 12.60 ग्राम हेरोइन बरामद की। नशीले पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन स्मार्टफोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने 25 वारंटों का निष्पादन किया, जबकि 16 मामलों में रिकॉल का निष्पादन किया गया। शराबबंदी कानून के तहत 143.370 लीटर विदेशी शराब और 6 लीटर देसी शराब जब्त की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *