भोपाल मास्टर प्लान का ड्राफ्ट-अब तक 185 आपत्तियां:5 दिन पहले जारी हुआ था; कृषि-ग्रीन बेल्ट भूमि को आवासीय करने की मांग

भोपाल मास्टर प्लान का ड्राफ्ट-अब तक 185 आपत्तियां:5 दिन पहले जारी हुआ था; कृषि-ग्रीन बेल्ट भूमि को आवासीय करने की मांग

भोपाल के मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर अब तक 185 से ज्यादा आपत्तियां-सुझाव आ चुके हैं। सबसे ज्यादा मांग कृषि और ग्रीन बेल्ट की जमीन को आवासीय करने की है। बैरागढ़कलां सहित आसपास के गांवों में बसाहट वाली जमीन प्रतिबंधित जोन में रखने पर आपत्ति है। वहीं, लहारपुर में 30 साल से खेती वाली 643 एकड़ जमीन को डूब क्षेत्र से बाहर करने की मांग है। जो आपत्तियां मिली हैं, उनमें 141 ऑनलाइन, 35 ई-मेल से और 11 ऑफलाइन शामिल हैं। अलाइनमेंट, 18 मीटर चौड़ी सड़कों और बाघ मूवमेंट वाले क्षेत्रों से प्रस्तावित सड़कें हटाने को लेकर भी आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। कैसे दें सकते हैं आपत्ति
mptownplan.gov.in/Scheme.aspx पर ऑपलाइन आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती है। वहीं, ई-मेल से bhopal@mp.gov.in पर अपनी आपत्ति या सुझाव भेज सकते हैं। लिखित आपत्ति दर्ज कराना है तो आप संयुक्त संचालक, टीएंडसीपी कार्यालय भोपाल में जा सकते हैं। आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। नया प्रारूप जारी हुए 5 दिन बीत चुके हैं। 26 सितंबर को ड्राफ्ट जारी हुआ था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *