मथुरा में युवक से 7 लाख की लूट:हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर डराया; पुलिस मामला संदिग्ध मान रही

मथुरा में युवक से 7 लाख की लूट:हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर डराया; पुलिस मामला संदिग्ध मान रही

मथुरा के राया थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर जयपुर-बरेली हाईवे पर सात लाख रुपए लूट की सूचना से हड़कंप मच गया। सरकोरिया गोरई, अलीगढ़ निवासी कुलदीप महावन तहसील में बैनामा कराने जा रहा था। तिरवाया गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर तमंचा दिखाया और सात लाख रुपए लूटने का आरोप है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। पुलिस को शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज और युवक के बताए घटनाक्रम की जांच की जा रही है। कुलदीप के मुताबिक, वह बुधवार दोपहर महावन तहसील में बैनामा कराने के लिए जा रहा था। जयपुर-बरेली हाईवे पर तिरवाया गांव के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसके पास रखे सात लाख रुपए लूट लिए और बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दिनदहाड़े हाईवे पर सात लाख रुपए की लूट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने युवक से घटना के संबंध में जानकारी ली और आसपास के इलाके में बदमाशों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी में तलाशे जा रहे वारदात के सुराग पुलिस हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही युवक के आने-जाने के रास्ते और बताए गए घटनाक्रम का भी मिलान किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच रही है कि युवक के पास सात लाख रुपए कहां से आए थे और बैनामा किस जमीन का होना था। पुलिस को मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लगा सीओ महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि घटना के संबंध में युवक से पूछताछ की गई है। अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *