नवादा के शाहपुर थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त बुजुर्ग शिक्षक से चाकू के बल पर 1 लाख 5 हजार 200 रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने महज पांच घंटे के अंदर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से लूट की रकम के अलावा छह मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। घटना सरकट्टी गांव के पास की है। चंडीनावां गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक वालेश्वर सिंह वारिसलीगंज से रुपये निकालकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और चाकू दिखाकर रुपये लूटने लगे। शिक्षक ने विरोध किया तो आरोपितों ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल हालत में घर पहुंचे शिक्षक वारदात के बाद बुजुर्ग शिक्षक किसी तरह अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शाहपुर थानाध्यक्ष आशुतोष पांडे ने पीड़ित का बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज की और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। तकनीकी जांच से आरोपितों तक पहुंची पुलिस पुलिस ने तकनीकी जांच और स्थानीय स्तर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। करीब पांच घंटे के अंदर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान काशीचक थाना क्षेत्र के दौलतचक गांव निवासी श्रीकांत सिंह के पुत्र शिवम कुमार और मुरारी सिंह के रूप में हुई है। लूट की रकम समेत छह मोबाइल बरामद पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों ने मिलकर सेवानिवृत्त शिक्षक को निशाना बनाया था। तलाशी के दौरान उनके पास से लूटे गए 1 लाख 5 हजार 200 रुपये, छह मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई है। बरामद मोबाइल की तकनीकी जांच की जा रही है। पुरानी वारदातों का भी पता लगा रही पुलिस पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनके पास से मिले छह मोबाइल फोन किसके हैं और क्या दोनों भाई पहले भी लूट या छिनतई की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। नवादा के शाहपुर थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त बुजुर्ग शिक्षक से चाकू के बल पर 1 लाख 5 हजार 200 रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने महज पांच घंटे के अंदर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से लूट की रकम के अलावा छह मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। घटना सरकट्टी गांव के पास की है। चंडीनावां गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक वालेश्वर सिंह वारिसलीगंज से रुपये निकालकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और चाकू दिखाकर रुपये लूटने लगे। शिक्षक ने विरोध किया तो आरोपितों ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल हालत में घर पहुंचे शिक्षक वारदात के बाद बुजुर्ग शिक्षक किसी तरह अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शाहपुर थानाध्यक्ष आशुतोष पांडे ने पीड़ित का बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज की और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। तकनीकी जांच से आरोपितों तक पहुंची पुलिस पुलिस ने तकनीकी जांच और स्थानीय स्तर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। करीब पांच घंटे के अंदर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान काशीचक थाना क्षेत्र के दौलतचक गांव निवासी श्रीकांत सिंह के पुत्र शिवम कुमार और मुरारी सिंह के रूप में हुई है। लूट की रकम समेत छह मोबाइल बरामद पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों ने मिलकर सेवानिवृत्त शिक्षक को निशाना बनाया था। तलाशी के दौरान उनके पास से लूटे गए 1 लाख 5 हजार 200 रुपये, छह मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई है। बरामद मोबाइल की तकनीकी जांच की जा रही है। पुरानी वारदातों का भी पता लगा रही पुलिस पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनके पास से मिले छह मोबाइल फोन किसके हैं और क्या दोनों भाई पहले भी लूट या छिनतई की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

