अंचल कार्यालय पहुंची DM प्रतिभा रानी:पेंडिंग मामलों पर जताई नाराजगी, जमाबंदी में गलती मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी

अंचल कार्यालय पहुंची DM प्रतिभा रानी:पेंडिंग मामलों पर जताई नाराजगी, जमाबंदी में गलती मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी

शिवहर में बुधवार को डीएम प्रतिभा रानी ने अंचल कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। उनके पहुंचने से हड़कंप मच गया। उन्होंने लंबित मामलों और राजस्व कार्यों की जांच कर तेजी से निपटारे का निर्देश दिया। मामलों को जल्द निपटाने को कहा निरीक्षण में अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और राजस्व अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने उपस्थिति, आगत-निर्गत, जनशिकायत, लोकसभा-विधानसभा प्रश्नोत्तर, आरटीआई और सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी पंजियों की जांच की। सभी पंजियों को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। डीएम ने लंबित मामलों पर सख्त रुख अपनाया। अतिक्रमण, सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी, परिमार्जन और दाखिल-खारिज के मामलों को जल्द निपटाने को कहा। जनशिकायत पोर्टल से मिले आवेदनों का समय पर निपटारे को कहा। गंदगी और जंगल साफ कराने के निर्देश जमाबंदी अपडेट में गलती पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। आरटीपीएस काउंटर की जांच कर उन्होंने सभी सेवाओं के आवेदनों का समय पर निपटारा करने को कहा। रोकड़ पंजी अपडेट रखने, रिकॉर्ड रूम में अभिलेख व्यवस्थित रखने और आसपास की गंदगी व जंगल साफ कराने के निर्देश दिए गए। शिवहर में बुधवार को डीएम प्रतिभा रानी ने अंचल कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। उनके पहुंचने से हड़कंप मच गया। उन्होंने लंबित मामलों और राजस्व कार्यों की जांच कर तेजी से निपटारे का निर्देश दिया। मामलों को जल्द निपटाने को कहा निरीक्षण में अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और राजस्व अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने उपस्थिति, आगत-निर्गत, जनशिकायत, लोकसभा-विधानसभा प्रश्नोत्तर, आरटीआई और सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी पंजियों की जांच की। सभी पंजियों को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। डीएम ने लंबित मामलों पर सख्त रुख अपनाया। अतिक्रमण, सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी, परिमार्जन और दाखिल-खारिज के मामलों को जल्द निपटाने को कहा। जनशिकायत पोर्टल से मिले आवेदनों का समय पर निपटारे को कहा। गंदगी और जंगल साफ कराने के निर्देश जमाबंदी अपडेट में गलती पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। आरटीपीएस काउंटर की जांच कर उन्होंने सभी सेवाओं के आवेदनों का समय पर निपटारा करने को कहा। रोकड़ पंजी अपडेट रखने, रिकॉर्ड रूम में अभिलेख व्यवस्थित रखने और आसपास की गंदगी व जंगल साफ कराने के निर्देश दिए गए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *