घनश्याम सांखला शिवदल व्यायामशाला के उस्ताद नियुक्त:देवड़ा परिवार ने किया स्वागत, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं

घनश्याम सांखला शिवदल व्यायामशाला के उस्ताद नियुक्त:देवड़ा परिवार ने किया स्वागत, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं

नेहरू गेट के बाहर स्थित क्षेत्रीय फूलमालियान पंचायत संस्था की शिवदल व्यायामशाला में घनश्याम सांखला को उस्ताद पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर देवड़ा परिवार ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। लालचंद देवड़ा के नेतृत्व में परिवार के सदस्यों ने घनश्याम सांखला को पुष्पमाला पहनाई। देवड़ा परिवार के सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विश्वास जताया गया कि उनके मार्गदर्शन में व्यायामशाला की गतिविधियां और बेहतर होंगी। इस अवसर पर कन्हैया देवड़ा, जितेंद्र देवड़ा, मान प्रकाश देवड़ा, डिंगू देवड़ा, एडवोकेट रोहित देवड़ा, चेतन प्रकाश, हर्ष देवड़ा, सत्तू देवड़ा, मनीष देवड़ा, मानव देवड़ा, पवन देवड़ा और सुनील सोलंकी सहित देवड़ा परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *