डीडवाना में जल एवं स्वच्छता मिशन पर हुई चर्चा:लंबित काम जल्द पूरे करने और अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई के निर्देश

डीडवाना में जल एवं स्वच्छता मिशन पर हुई चर्चा:लंबित काम जल्द पूरे करने और अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई के निर्देश

डीडवाना में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने, पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध जल कनेक्शनों पर कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने पेयजल से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शनों की स्थिति और लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को बकाया कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति पर भी चर्चा हुई तथा अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया। स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी फोकस बैठक में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में नल कनेक्शन की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को सक्रिय करने, नल जल मित्रों की नियुक्ति तथा हर घर नल प्रमाणन की प्रक्रिया में तेजी लाने पर चर्चा हुई। कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता रामलाल मीणा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफआर मीणा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक गौरव चौधरी, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता अजीत सिंह और गिरिराज चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *