Post Office की 1, 2, 3 और 5 साल की TD में डालें 6 लाख रुपये तो कितना मिलेगा रिटर्न, समझिए कैलकुलेशन

Post Office की 1, 2, 3 और 5 साल की TD में डालें 6 लाख रुपये तो कितना मिलेगा रिटर्न, समझिए कैलकुलेशन

Post Office TD Interest Rates: पिछले काफी समय से शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ऐसे में कई निवेशक एफडी जैसे परंपरागत और कम जोखिम वाले निवेश विकल्पों का रुख कर रहे हैं। जिस तरह बैंकों में एफडी होती है, उसी तरह भारतीय डाक की भी एक स्कीम है। इसे नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट यानी टीडी के नाम से जाना जाता है। टीडी को आम भाषा में पोस्ट ऑफिस एफडी भी कहते हैं। आइए जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस टीडी पर कितनी ब्याज दर मिल रही है।

कितनी मिल रही ब्याज दर

पोस्ट ऑफिस टीडी में 6.9 फीसदी से 7.5 फीसदी ब्याज दर ऑफर हो रही है। दरअसल पोस्ट ऑफिस टीडी 4 तरह की होती है। 1 साल की, 2 साल की, 3 साल की और 5 साल की। 1 साल की टीडी पर 6.9 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। 2 साल की टीडी पर 7 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। 3 साल की टीडी पर 7.1 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। वहीं, 5 साल की टीडी पर 7.5 फीसदी ब्याज दर मिल रही है।

कितना कर सकते हैं निवेश

पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट यानी टीडी में न्यूनतम 1000 रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं। वहीं, अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। यानी आप कितने भी रुपये टीडी अकाउंट में डाल सकते हैं। टीडी अकाउंट में कोई भी भारतीय नागरिक इन्वेस्ट कर सकता है। यहां आप जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं।

6 लाख रुपये डालें, तो कितना मिलेगा रिटर्न

अगर आप 1 साल की टीडी में 6 लाख रुपये इन्वेस्ट करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 6,42,484 रुपये मिलेंगे। इसमें 42,484 रुपये ब्याज आय होगी। अगर आप 2 साल की टीडी में 6 लाख रुपये डालते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 6,89,329 रुपये मिलेंगे। इसमें 89,329 रुपये ब्याज आय होगी। वहीं, 3 साल की टीडी में 6 लाख रुपये डालते हैं, तो मैच्योरिटी पर 7,41,045 रुपये मिलेंगे। इसमें 1,41,045 रुपये ब्याज आय होगी। अगर आप 5 साल की टीडी में 6 लाख रुपये डालते हैं, तो मैच्योरिटी पर 8,69,969 रुपये मिलेंगे। इसमें 2,69,969 रुपये ब्याज आय होगी।

TD की अवधि निवेश राशि मैच्योरिटी पर रकम ब्याज से कमाई
1 साल ₹6,00,000 ₹6,42,484 ₹42,484
2 साल ₹6,00,000 ₹6,89,329 ₹89,329
3 साल ₹6,00,000 ₹7,41,045 ₹1,41,045
5 साल ₹6,00,000 ₹8,69,969 ₹2,69,969

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *