शादी से 1 महीने पहले लगाएं यह Bridal Ubtan, महंगे Facial की नहीं पड़ेगी जरूरत

शादी से 1 महीने पहले लगाएं यह Bridal Ubtan, महंगे Facial की नहीं पड़ेगी जरूरत

हर एक ब्राइडल के लिए शादी का दिन बेहद खास होता है। शादी वाले दिन हर एक लड़की सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती है। दुल्हन बनने से कुछ महीनों पहले ही लड़कियां महंगे-महंगे पार्लर पैकेजेस, केमिकल वाले फेशियल और स्किन क्लीन-अप जैसी चीजों पर हजारों रुपये खर्च करती हैं। ऐसे में आप अगर शादी से ठीक पहले स्किन को तैयार करना चाहती हैं, तो यह एक बार इस उपाय को जरुर करें।

ब्राइडल उबटन बनाने के लिए सामग्री

2 बड़े चम्मच बेसन
कस्तूरी हल्दी
1 चम्मच चंदन पाउडर
1 चम्मच ओट्स पाउडर
थोड़ा कच्चा दूध
गुलाब जल

उबटन बनाने का सही तरीका

– सबसे पहले उबटन बनाने के लिए एक साफ कटोरी में बेसन, हल्दी, चंदन पाउडर और ओट्स पाउडर लें।

– इन सभी पाउडर को आपस में अच्छे से मिला लें।

– अब इसमें स्किन टाइप के अनुसार कच्चा दूध या दही डाल दें।

– इसमें अब थोड़ा-सा गुलाब जल मिला ले और इसे तब तक फेंटें, जब तक की यह गाढ़ा पेस्ट न बन जाएं।

– इस मिश्रण को 5 मिनट के लिए रख दें, जिससे सभी चीजें आपस में अच्छे से मिल जाएंगी।

उबटन लगाने का सही तरीका

– जब आपका इसका इस्तेमाल करें, तो नहाने से 30 मिनट पहले पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

– फिर अच्छे से सूखने दें और हाथों में थोड़ा-सा गुलाब जल या कच्चा दूध लगाकर हल्के हाथों से रगड़ते हुए छुड़ाएं।

– अब ताजे पानी से त्वचा को धो लें और कोई हल्का मॉइश्चराजर लगा लें।

– इस उबटन का इस्तेमाल आप शादी से एक महीने पहले से इस्तेमाल करें।

 – इसको आप हफ्ते में 3 से 4 बार इस्तेमाल कर सकती है।

उबटन लगाने के फायदे

– यह सनटैन और झाइयों को कम करता है।

– जब उबटन को रगड़कर छुड़ाते हैं, तो नेचुरल ग्लो आपके चेहरे के बारीक अनचाहे बालों को भी कम कर सकती है।

– वैसे यह त्वचा की रंगत को एक जैसा बनाने में मदद करती है और कालेपन या टैनिंग को दूर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *