सोशल मीडिया से सीखकर छापे 4.95 लाख के नकली नोट:UP से नोट की तरह चमकीला तार लगा कागज सप्लाई, दो सप्लायर गिरफ्तार

सोशल मीडिया से सीखकर छापे 4.95 लाख के नकली नोट:UP से नोट की तरह चमकीला तार लगा कागज सप्लाई, दो सप्लायर गिरफ्तार

डूंगरपुर में सोशल मीडिया से सीखकर 500-500 के नकली नोट छापने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने 2 सप्लायरों को गिरफ्तार कर 4 लाख 95 हजार 500 रुपए के नकली नोट, एक लैपटॉप और कलर प्रिंटर भी बरामद किया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि रामसागड़ा थाना क्षेत्र के माड़ा स्कूल मैदान में एक कार के अंदर कुछ लोगों की ओर से नकली नोटों के लेनदेन की सूचना मिली थी। इस पर रामसगाड़ा थानाधिकारी कैलाश पंचारिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात के अंधेरे में मैदान में एक लग्जरी कार ओर पास में एक स्कूटी खड़ी थी। कार के अंदर कुछ लोग बैठे थे। गोपनीय तरीके से पास पहुंचे ओर दबिश दी तो कार के ड्राइवर सीट की तरफ बैठा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, लेकिन साइड ओर पीछे बैठे दोनों युवकों को पकड़ लिया। कार की सीटों पर 500 -500 रुपए की नोटों के बंडल पड़े हुए थे। पुलिस ने इन नोटों के बारे में पूछा तो दोनों घबरा गए। जांच में कार से मिली 500 -500 रुपए की नोट नकली पाई गई। पुलिस ने दोनों से नाम पूछे जिस पर उन्होंने अपने नाम भावेश खटीक (23) निवासी विजयगंज कॉलोनी डूंगरपुर और नयन जोशी (19) निवासी नालंदा बैंगलोज डूंगरपुर का होना बताया। पुलिस ने नकली नोट को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया ओर थाने पर ले गए। वही लग्जरी कार ओर स्कूटी को भी जब्त कर लिया। कमरे से मिला लैपटॉप, प्रिंटर, सोशल मीडिया से मिला आइडिया
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपी नयन ओर भावेश ने बताया कि 8 से 10 दिन पहले ही उन्होंने नकली नोट छापने का काम शुरू किया। एक लैपटॉप मिला है, जिससे ऐप के जरिए 500 रुपए की हूबहू ही नकली नोट का डिजाइन तैयार किया। इसके बाद कलर प्रिंटर से 500 के 4 लाख 95 हजार 500 रुपए नकली छाप दिए। आरोपियों ने ये भी बताया कि ये आइडिया सोशल मीडिया के जरिए मिला।

यूपी के एक आरोपी ने कागज सप्लाई किए, पकड़ने में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की यूपी का एक व्यक्ति नोट छापने का कागज मुहैया करवाता था। ये नोट की तरह का हूबहू कागज है। उस पर बीच का चमकीला तार भी लगा हुआ था। ऐसे में किसी आम व्यक्ति के नोट को पहचान पाना मुश्किल है। पुलिस अब यूपी के आरोपी को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है, जिससे आगे का खुलासा हो सकेगा।

भागे आरोपी की तलाश
दोनो आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया की आरोपी नकली नोट देने आए थे। पुलिस ने भागने वाले आरोपी के बारे में भी पूछताछ की। पुलिस ने भागे आरोपी को पकड़ने के लिए भी दबिश दी लेकिन पता नहीं लगा। पकड़ी गई लग्जरी कार भी आरोपी की थी। वहीं, स्कूटी नकली नोटों की सप्लाई करने आए दोनों आरोपी लाये थे।

एक सप्लायर के परिवार के लोग चार धाम यात्रा पर गए
पुलिस ने नकली नोट सप्लाई कर रहे नयन जोशी को गिरफ्तार किया है। नयन के माता पिता और परिवार के लोग चारधाम यात्रा पर गए हुए है। नकली नोटों की सप्लाई में बेटे को पकड़े जाने की खबर भी उन्हें दी गई तो वे यात्रा छोड़कर वापस घर के लिए निकल गए हैं, लेकिन उनके आने में भी अभी समय लगेगा।

कई सवालों को लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस ने नकली नोटो की सप्लाई करने वाले भावेश और नयन को गिरफ्तार किया है, लेकिन एक आरोपी अभी फरार है। ऐसे में पुलिस कई सवालों को लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों सप्लायर ये नकली नोट कहां से लेकर आए या फिर खुद ही इन नकली नोटों को छाप रहे थे। वहीं, नकली नोट का ये कारोबार कितने समय से चल रहा था ओर अब तक कितने रुपए के नकली नोट चला चुके हैं। इस बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है। इसके अलावा फरार आरोपी के पकड़े जाने पर ही आरोपी नकली नोटों को कहां खपाता था इसकी पूछताछ होगी।

मौज शौक ओर कम समय में लखपति बनने का शॉर्ट कट
आरोपी मौज शौक के साथ ही कम समय में ही लखपति बनने के लिए नकली नोट छापने का काम शुरू किया। नकली नोट छापने के बाद पहली बार ही आरोपी उसे बाजार में चलाने से पहले पकड़े गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *