गोपालगंज में लापता मजदूर का पोखर में मिला शव:अरुणाचल प्रदेश से घर लौटते समय हुआ था लापता, एक सप्ताह से चल रही थी तलाश

गोपालगंज में लापता मजदूर का पोखर में मिला शव:अरुणाचल प्रदेश से घर लौटते समय हुआ था लापता, एक सप्ताह से चल रही थी तलाश

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के गौरा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पोखरे से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया गया है। बरामद शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान गौरा बाजार निवासी नागा राजभर का 32 वर्षीय बेटा महेश राजभर के रूप में की गई। वही इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बेटे की मौत की खबर सुनकर 60 वर्षीय मां बसंती देवी बदहवास होकर लगातार विलाप कर रही है। आवेदन देकर दर्ज करायी थी प्राथमिकी दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि महेश राजभर वह अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में मजदूरी करता था और घर लौटने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। बताया जाता है कि महेश राजभर 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश से अपने घर गौरा बाजार लौटने के लिए निकला था। 24 सितंबर को वह समउर बाजार पहुंचा था। इसके बाद वह पैदल घर की ओर निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता नागा राजभर ने कटेया थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। बैग और कपड़ा भी बरामद किया परिजनों के अनुसार, तलाश के दौरान नहर के समीप महेश का चश्मा, काले रंग का बैग और कपड़ा मिला था। सामान की पहचान महेश के रूप में होने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गयी थी इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की गयी, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी बीच पुलिस को एक शव बरामद होने की सूचना मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बरामद किया। कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि शव की पहचान महेश राजभर के रूप में हुई है उन्होंने बताया कि पोखरे के पास से उसका बैग और कपड़ा भी बरामद किया गया है। 10 साल पहले हुई थी शादी पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक महेश नशा भी करता था। हालांकि, उसकी मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनो को सौंप दी है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि महेश की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उसका आठ वर्षीय बेटा अनमोल कुमार है। उसकी पत्नी प्रियंका देवी और बेटा अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में ही रह रहे थे महेश की मौत की सूचना मिलने के बाद दोनों गांव के लिए रवाना हो गये। महेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था।बेटे की मौत की खबर से मां बसंती देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के गौरा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पोखरे से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया गया है। बरामद शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान गौरा बाजार निवासी नागा राजभर का 32 वर्षीय बेटा महेश राजभर के रूप में की गई। वही इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बेटे की मौत की खबर सुनकर 60 वर्षीय मां बसंती देवी बदहवास होकर लगातार विलाप कर रही है। आवेदन देकर दर्ज करायी थी प्राथमिकी दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि महेश राजभर वह अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में मजदूरी करता था और घर लौटने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। बताया जाता है कि महेश राजभर 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश से अपने घर गौरा बाजार लौटने के लिए निकला था। 24 सितंबर को वह समउर बाजार पहुंचा था। इसके बाद वह पैदल घर की ओर निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता नागा राजभर ने कटेया थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। बैग और कपड़ा भी बरामद किया परिजनों के अनुसार, तलाश के दौरान नहर के समीप महेश का चश्मा, काले रंग का बैग और कपड़ा मिला था। सामान की पहचान महेश के रूप में होने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गयी थी इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की गयी, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी बीच पुलिस को एक शव बरामद होने की सूचना मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बरामद किया। कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि शव की पहचान महेश राजभर के रूप में हुई है उन्होंने बताया कि पोखरे के पास से उसका बैग और कपड़ा भी बरामद किया गया है। 10 साल पहले हुई थी शादी पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक महेश नशा भी करता था। हालांकि, उसकी मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनो को सौंप दी है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि महेश की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उसका आठ वर्षीय बेटा अनमोल कुमार है। उसकी पत्नी प्रियंका देवी और बेटा अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में ही रह रहे थे महेश की मौत की सूचना मिलने के बाद दोनों गांव के लिए रवाना हो गये। महेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था।बेटे की मौत की खबर से मां बसंती देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *