पलवल में मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार:ड्यूटी पर जा रहा, कर रहा था ऑटो का इंतजार, बदमाशों का पीछा किया

पलवल में मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार:ड्यूटी पर जा रहा, कर रहा था ऑटो का इंतजार, बदमाशों का पीछा किया

पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर छपरौला मोड़ के पास एक युवक से मोबाइल फोन लूट लिया गया। युवक अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहा था। तभी बाइक पर आए दो बदमाश उसका फोन छीनकर भाग गए। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित कुणाल की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुणाल किठवाड़ी पुल पुलिस चौकी के पास रहते हैं। उन्होंने बताया कि शाम करीब 8 बजे यह घटना हुई। किया बदमाशों का पीछा, हाथ नहीं आए कुणाल ने एक अन्य बाइक सवार की मदद से बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी और गदपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। रात होने के कारण वह बाइक का नंबर नहीं देख पाए। पुलिस ने बताया कि मामले में रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *