मोतिहारी में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने और दो जगह बांध टूटने के बाद प्रशासन अलर्ट हुआ। देर रात करीब एक बजे डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात बांध का निरीक्षण करने पहुंचे। तुरंत मरम्मत करें शुरू अधिकारियों ने मौके पर बांध की स्थिति देखी। डीएम ने रात में पैदल चलकर कई जगहों का जायजा लिया। उन्होंने साफ निर्देश दिया कि बांध की सुरक्षा में लापरवाही न हो। रिसाव या नुकसान की खबर मिलते ही तुरंत मरम्मत शुरू करें। खासकर रैट कट से रिसाव पर नजर रखने को कहा। प्रशासन ने किया खाने का इंतजाम निरीक्षण के दौरान डीएम ने बांध पर रह रहे लोगों की समस्याएं भी जानीं। बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन ने भोजन का इंतजाम किया है। कम्युनिटी किचन चल रहे हैं, जहां उन्हें समय पर खाना दिया जा रहा है। अरेराज अनुमंडल के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इन गांवों के लिए बांध ही बड़ा सहारा है। प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और प्रभावितों तक राहत पहुंचा रही है। मोतिहारी में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने और दो जगह बांध टूटने के बाद प्रशासन अलर्ट हुआ। देर रात करीब एक बजे डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात बांध का निरीक्षण करने पहुंचे। तुरंत मरम्मत करें शुरू अधिकारियों ने मौके पर बांध की स्थिति देखी। डीएम ने रात में पैदल चलकर कई जगहों का जायजा लिया। उन्होंने साफ निर्देश दिया कि बांध की सुरक्षा में लापरवाही न हो। रिसाव या नुकसान की खबर मिलते ही तुरंत मरम्मत शुरू करें। खासकर रैट कट से रिसाव पर नजर रखने को कहा। प्रशासन ने किया खाने का इंतजाम निरीक्षण के दौरान डीएम ने बांध पर रह रहे लोगों की समस्याएं भी जानीं। बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन ने भोजन का इंतजाम किया है। कम्युनिटी किचन चल रहे हैं, जहां उन्हें समय पर खाना दिया जा रहा है। अरेराज अनुमंडल के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इन गांवों के लिए बांध ही बड़ा सहारा है। प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और प्रभावितों तक राहत पहुंचा रही है।

