OBC की जातिगत गिनती में अलग कॉलम की मांग:ओबीसी कांग्रेस बोली- सही आंकड़ों के बिना नहीं बनेंगी सही नीतियां

OBC की जातिगत गिनती में अलग कॉलम की मांग:ओबीसी कांग्रेस बोली- सही आंकड़ों के बिना नहीं बनेंगी सही नीतियां

धौलपुर में बुधवार को ओबीसी कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आगामी जातिगत जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम और जातियों की वैज्ञानिक गिनती की मांग की। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सामाजिक न्याय के लिए हर जाति की सही गिनती जरूरी है। सिर्फ जाति पूछना काफी नहीं, बल्कि क्षेत्रीय नाम, पर्यायवाची और वर्तनी के अंतर को वैज्ञानिक तरीके से एक साथ लाना चाहिए। ओबीसी कांग्रेस ने हर जाति को खास वैज्ञानिक कोड देने, Caste Master List तैयार करने और डिजिटल जनगणना में गणनाकर्ताओं के लिए सर्च मेन्यू उपलब्ध कराने की मांग की। संगठन ने जनगणना पद्धति के लिए समाजशास्त्रियों व विशेषज्ञों की उच्चस्तरीय समिति बनाने की मांग की। तेलंगाना के SEEEP Caste Survey का अध्ययन कर सलाह लेने को कहा। उनका कहना है कि सही आंकड़ों के बिना अच्छी नीतियां नहीं बन सकतीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *