जींद में खेल-खेल में गई कंपनीकर्मी युवक की जान:भाभी से मजाक के लिए गले में डाला फंदा; फांसी लगने से गई जान

जींद में खेल-खेल में गई कंपनीकर्मी युवक की जान:भाभी से मजाक के लिए गले में डाला फंदा; फांसी लगने से गई जान

जींद के गांव किलाजफरगढ़ में मंगलवार रात खेल-खेल में टॉवर कंपनी में काम करने वाले एक युवक की जान चली गई। शाम को खाना खाने के बाद 30 वर्षीय युवक अपने कमरे में चारपाई पर बैठा था। इसी दौरान भाभी पानी लेकर उसके कमरे में आई। भाभी को आती देख उससे मजाक करने के लिए युवक ने अपने गले में फंदा डाल लिया। जब तक कोई कुछ समय पात, तब तक फांसी लगने से युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद जुलाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। भाभी को देख किया था मजाक मृतक के पिता राममेहर ने बताया कि उसकी तीन संतानें था। एक बड़ा बड़ा और बेटी है। हरीश सबसे छोटा था। जो फिलहाल जींद की एक टॉवर कंपनी में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। मंगलवार रात को हम खाना खाकर बुधवार को अपने पूर्वजों के श्रद्धा की तैयारी को लेकर चर्चा कर रहे थे। हरीश अपने कमरे में चारपाई पर बैठा था। रात करीब साढ़े 8 बजे बड़े बेटे की बहू उसके कमरे में पानी रखने जा रही थी। उसे देखकर हरीश ने कहा भाभी देखों मैं फांसी लगा रहा हूं। जैसे ही उसने चारपाई पर बैठे-बैठे गले में फंदा डाला तो रस्सी टाइट होने से फांसी लग गई। बहू ने हमें सूचना दी। मैने दराती से रस्सी को कटा और परिवार वालों के साथ जुलाना अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिन में घी-सेब खरीदकर लाया पिता ने बताया कि उसका पीजीआई से उपचार चल रहा है। दिन में वह मेरे लिए सेब और घर के लिए घी लेकर आया। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। जींद की एक टॉवर कंपनी में काम करता था। पैर में चोट लगने से दो दिन से घर पर ही था। इससे पहले भी वह अक्सर भाभी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऐसे ही अजीब अजीब मजाक करता रहता था। जिसे लेकर अक्सर मैं उसे टोकता था। छोटे से मजाक ने मेरे हंसते खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *