कटिहार में ट्रैफिक पुलिस ने सैकड़ों वाहनों की जांच की:बिना नंबर प्लेट और कागजात वाले वाहनों पर कार्रवाई, कई गाड़ियां हुई जब्त

कटिहार में ट्रैफिक पुलिस ने सैकड़ों वाहनों की जांच की:बिना नंबर प्लेट और कागजात वाले वाहनों पर कार्रवाई, कई गाड़ियां हुई जब्त

कटिहार शहर में यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए पुलिस लगातार वाहन जांच अभियान चला रही है। ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन की अगुवाई में नगर थाना क्षेत्र में कई दिनों से यह अभियान जारी है। पुलिस ने सैकड़ों वाहनों की जांच की। जांच में ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के कागजात, हेलमेट और सीट बेल्ट चेक किए जा रहे हैं। दस्तावेज सही मिलने पर चालकों को जाने दिया गया, जबकि नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। एसपी के निर्देश पर चल रहा अभियान ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन ने लोगों से जरूरी कागजात साथ रखने और नियमों का पालन करने की अपील की। सदर डीएसपी विशाल आनंद ने बताया कि कटिहार एसपी के निर्देश पर यह अभियान चल रहा है। नाबालिगों द्वारा चलाई जा रही और बिना कागजात वाली गाड़ियों को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बिना नंबर प्लेट के वाहन नहीं चलाने और अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट लगवाने को भी कहा। कटिहार शहर में यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए पुलिस लगातार वाहन जांच अभियान चला रही है। ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन की अगुवाई में नगर थाना क्षेत्र में कई दिनों से यह अभियान जारी है। पुलिस ने सैकड़ों वाहनों की जांच की। जांच में ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के कागजात, हेलमेट और सीट बेल्ट चेक किए जा रहे हैं। दस्तावेज सही मिलने पर चालकों को जाने दिया गया, जबकि नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। एसपी के निर्देश पर चल रहा अभियान ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन ने लोगों से जरूरी कागजात साथ रखने और नियमों का पालन करने की अपील की। सदर डीएसपी विशाल आनंद ने बताया कि कटिहार एसपी के निर्देश पर यह अभियान चल रहा है। नाबालिगों द्वारा चलाई जा रही और बिना कागजात वाली गाड़ियों को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बिना नंबर प्लेट के वाहन नहीं चलाने और अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट लगवाने को भी कहा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *