खगड़िया में बुधवार को स्कूल की सीढ़ी अचानक गिर गई। मलबे में दबकर एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि चार छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घटना मानसी प्रखंड की अमनी पंचायत के जटाधर मिश्रा प्राथमिक विद्यालय की है। मृत छात्रा की पहचान अमनी पंचायत निवासी मनोज यादव की बेटी रीतिका कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के समय बच्चे स्कूल में मौजूद थे। रीतिका गंभीर रूप से घायल हुई थी, उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल बच्चों का इलाज जारी घायल चार बच्चों को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही मृत छात्रा के परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्रा की मौत से गुस्साए परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। उन्होंने स्कूल भवन और सीढ़ी की हालत पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से आई तस्वीरें… खगड़िया में बुधवार को स्कूल की सीढ़ी अचानक गिर गई। मलबे में दबकर एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि चार छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घटना मानसी प्रखंड की अमनी पंचायत के जटाधर मिश्रा प्राथमिक विद्यालय की है। मृत छात्रा की पहचान अमनी पंचायत निवासी मनोज यादव की बेटी रीतिका कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के समय बच्चे स्कूल में मौजूद थे। रीतिका गंभीर रूप से घायल हुई थी, उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल बच्चों का इलाज जारी घायल चार बच्चों को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही मृत छात्रा के परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्रा की मौत से गुस्साए परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। उन्होंने स्कूल भवन और सीढ़ी की हालत पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से आई तस्वीरें…

