गणेश विसर्जन के दौरान युवक पर चाकू से हमला:धक्का-मुक्की के बाद विवाद, छाती के नीचे लगा चाकू, चरक अस्पताल में भर्ती

गणेश विसर्जन के दौरान युवक पर चाकू से हमला:धक्का-मुक्की के बाद विवाद, छाती के नीचे लगा चाकू, चरक अस्पताल में भर्ती

उज्जैन के मंगलनाथ पुल पर गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला हुआ। धक्का-मुक्की के बाद हुए विवाद में मयंक सुनेरिया घायल हो गया। उसे छाती के नीचे चाकू लगा है। परिजन उसे चरक अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल मयंक ने बताया कि वह मंगलवार रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए मंगलनाथ ब्रिज पर गया था। विसर्जन के दौरान उसकी एक युवक से धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद दोनों में कहासुनी हुई और युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। मयंक के अनुसार, उनके क्षेत्र में बड़ा गणपति होने के कारण विसर्जन में देर हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। दो तस्वीरें देखिए

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *