सलूंबर में लाडो चौपाल,महिलाओं को स्वास्थ्य-सुरक्षा की जानकारी दी:पोषण, एनीमिया से बचाव पर चर्चा; सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया

सलूंबर में लाडो चौपाल,महिलाओं को स्वास्थ्य-सुरक्षा की जानकारी दी:पोषण, एनीमिया से बचाव पर चर्चा; सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया

सलूंबर महिला अधिकारिता विभाग, सलूंबर की ओर से सहायक निदेशक मोतीलाल मीणा के निर्देशानुसार जिला स्तरीय लाडो चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बालिकाओं और महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया से बचाव, महिला सुरक्षा और विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विभाग के ब्लॉक सुपरवाइजरों ने महिला अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही विभाग के विभिन्न केंद्रों पर उपलब्ध सेवाओं और महिलाओं को मिलने वाली सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया। सुरक्षा केंद्रों की सेवाओं की दी जानकारी पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक प्रियंका सोनी ने पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र तथा वन स्टॉप सेंटर सखी के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को आवश्यकता के अनुसार सहायता, परामर्श और विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। पोषण और एनीमिया से बचाव पर जोर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग से डॉ. रिद्धि और देवेंद्र गोस्वामी सहित राजकीय जिला पुस्तकालय से प्रकाश ने भी सहभागिता की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। चौपाल में संतुलित एवं पौष्टिक आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, एनीमिया से बचाव और नियमित व्यायाम को दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की गई। प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता से बढ़ी सहभागिता कार्यक्रम को रोचक और सहभागी बनाने के लिए साथिनों के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें त्वरित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता प्रमुख रही। बेहतर सहभागिता करने वाली साथिनों एवं महिलाओं को प्रोत्साहन स्वरूप डायरी और कलम प्रदान किए गए। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के पर्यवेक्षक, साथिन, सूचना सहायक ऋषभ जैन, सखी वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र सलूंबर व सराड़ा के कर्मचारी, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र का स्टाफ, स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक तथा बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *