बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:उछलकर दूर जा गिरा, इलाज के दौरान दम तोड़ा; आमने-सामने हुई थी भिड़ंत

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:उछलकर दूर जा गिरा, इलाज के दौरान दम तोड़ा; आमने-सामने हुई थी भिड़ंत

भीलवाड़ा में जीवलिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। भीलवाड़ा से ब्यावर जा रही बस ने बाइक टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मामला भीलवाड़ा के मांडल थाना क्षेत्र का है,यहां जिवलिया टोल के पास भीलवाड़ा से ब्यावर जा रही तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बस के नीचे फंस गई और सवार भरत कुमार खटीक (40) पुत्र रामेश्वर लाल खटीक निवासी भीलवाड़ा उछल कर दूर जा गिरे और मौत हो गई। भरत मांडल से भीलवाड़ा आ रहे थे इसी दौरान टोल के पास हादसे का शिकार हो गए। देखें मौके की तस्वीरें… 108 एंबुलेंस टीम घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। एंबुलेंस टीम के पायलट प्रभु प्रजापत, राहुल पारीक, गणेश गुर्जर, मेल नर्स सतवीर सिंह एवं आनंद ने घायल को तत्काल उप जिला चिकित्सालय मांडल पहुंचाया।यहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद भरत को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।पुलिस ने प्राइवेट बस को जब्त कर लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को मांडल अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया आज परिजनों के आने के बाद इसका पोस्टमार्टम करवा शव सुपुर्द किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *