बिलासपुर से गुजरने वाली 3 एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल:24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक, 2 बदले रूट से चलेंगी, महाराष्ट्र-झारखंड तक यात्री होंगे परेशान

बिलासपुर से गुजरने वाली 3 एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल:24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक, 2 बदले रूट से चलेंगी, महाराष्ट्र-झारखंड तक यात्री होंगे परेशान

महाराष्ट्र से झारखंड और ओडिशा जाने वाले ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में सीनी-राजखरसावां सेक्शन की अप और डाउन लाइन पर ट्रैक बदलने का काम किया जाएगा। इसके लिए 24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस काम का असर बिलासपुर से होकर चलने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रेलवे ने इस दौरान 3 ट्रेनों को रद्द करने और 2 ट्रेनों को बदले रूट से चलाने का फैसला किया है। ब्लॉक का सबसे ज्यादा असर 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस पर पड़ेगा। इस ट्रेन के दोनों दिशाओं के 17-17 फेरे रद्द रहेंगे। इसके अलावा नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस और पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस के भी निर्धारित फेरे रद्द किए गए हैं। वहीं उत्कल एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस को कुछ निर्धारित तारीखों में बदले रूट से चलाया जाएगा। इससे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के बीच ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख और ट्रेन की जानकारी पहले से जांचनी होगी। …………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें कैंसिल:25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, 5 राज्यों के यात्री होंगे परेशान
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को 25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा उत्कल एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों पर बदले रूट से चलेगी, जबकि 13 अक्टूबर को गीतांजलि एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से रवाना होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में काम होगा। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *