शामली में आरोपी से रुपये लेने का वीडियो:दरोगा मोहित कुमार निलंबित, सीओ कैराना को सौंपी जांच

शामली में आरोपी से रुपये लेने का वीडियो:दरोगा मोहित कुमार निलंबित, सीओ कैराना को सौंपी जांच

शामली में आदर्श मंडी थाने के दरोगा मोहित कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह एक व्यक्ति से रुपये लेते दिख रहे हैं। वीडियो में दावा किया गया कि यह व्यक्ति किसी मामले में आरोपी है। मामला सामने आने के बाद एसपी एनपी सिंह ने इसकी जांच एएसपी सुमित शुक्ला को सौंपी थी। इसके बाद दरोगा का एक और वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह उसी आरोपी के साथ एक ढाबे पर खाना खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दावा किया गया कि खाना खाने का बिल आरोपी ने चुकाया और फिर दोनों कोर्ट की ओर गए। लगातार सामने आए इन वीडियो के आधार पर पुलिस विभाग ने दरोगा की भूमिका को संदिग्ध माना। मामले की विस्तृत जांच एसपी एनपी सिंह ने दरोगा मोहित कुमार को निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच सीओ कैराना हेमंत कुमार को सौंपी गई है। सीओ ने बताया कि वीडियो और तथ्यों की जांच के बाद रिपोर्ट एसपी को दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *