सरकारी स्कूल की छात्रा से मारपीट, FIR दर्ज:वैशाली में गिरफ्तारी के लिए बनाई गई विशेष टीम, अभियुक्त की बाइक जब्त

सरकारी स्कूल की छात्रा से मारपीट, FIR दर्ज:वैशाली में गिरफ्तारी के लिए बनाई गई विशेष टीम, अभियुक्त की बाइक जब्त

वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल की छात्रा से मारपीट के मामले में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना 28 सितंबर की है, जिसमें कांड संख्या 497/26 दर्ज हुआ है। जांच के दौरान पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, बयान में मारपीट की बात सामने आई, पर छेड़छाड़ का कोई तथ्य नहीं मिला। पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी पुलिस को जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। SDPO महनार और थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की। आरोपी फरार मिला, पर उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए SDPO महनार के नेतृत्व में महनार थाना और अन्य स्थानीय थानों के पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम बनाई गई है। टीम लगातार छापेमारी कर रही है। वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल की छात्रा से मारपीट के मामले में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना 28 सितंबर की है, जिसमें कांड संख्या 497/26 दर्ज हुआ है। जांच के दौरान पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, बयान में मारपीट की बात सामने आई, पर छेड़छाड़ का कोई तथ्य नहीं मिला। पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी पुलिस को जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। SDPO महनार और थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की। आरोपी फरार मिला, पर उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए SDPO महनार के नेतृत्व में महनार थाना और अन्य स्थानीय थानों के पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम बनाई गई है। टीम लगातार छापेमारी कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *