एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता 7वां गोल्ड, आर्चरी में वूमेंस कंपाउंड टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता 7वां गोल्ड, आर्चरी में वूमेंस कंपाउंड टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास

Compound Women’s Team Gold Medal Match: कंपाउंड वूमेंस आर्चरी टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है। फाइनल में भारतीय तिकड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। 

Compound Women’s Team Gold Medal Match: कंपाउंड वूमेंस आर्चरी टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है। भारत के लिए बुधवार के दिन की शुरुआत स्वर्ण से हुई है। तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा, पृथिका प्रदीप और चिखिता की तिकड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। चीन के साथ आखिरी लड़ाई में भी भारतीय तिकड़ी ने 4 अंक की बढ़त बनाई। भारतीय तिकड़ी ने जहां 238 रिकॉर्ड अंक हासिल किए। इससे पहले साउथ कोरिया ने 2014 एशियन गेम्स में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था और अब ये स्कोर भारत के नाम भी जुड़ गया है। चीन 234 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहा। ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में चीनी ताइपे को साउथ कोरिया ने हराकर कांस्य पदक जीता। कोरिया ने 229 अंक हासिल किए।

सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को दी मात

इससे पहले चिकिथा तानिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम ने ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वायर में सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 234-233 से हराया। चीन के खिलाफ भारतीय टीम ने शुरू से बढ़त बनाए रखी। पहले ही सेट में भारतीय टीम ने सभी एरो 10 पर निशाना लगाकर 60 अंक बटोरे, जबकि चीन ने 58 अंक हासिल किए। दूसरे सेट में भारतीय टीम ने 59 अंक हासिल किए और चीन को 58 अंक ही मिले।

तीसरे सेट में चीनी तिकड़ी ने वापसी की और 6 में से 3 एरो X और 3 10 पर निशाना लगाकर 60 अंक बटोर लिए। भारतीय टीम 59 अंक हासिल कर पाई। आखिरी सेट में चीन को 58 अंक मिले और टीम इंडिया को जीत के लिए 6 एरो में सिर्फ 57 अंक हासिल करने थे लेकिन भारतीय टीम ने पूरे 60 अंक हासिल किए और गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया।

आर्चरी से 10 मेडल की उम्मीद

भारत ने हांगझोऊ एशियन गेम्स 2022 में रिकॉर्ड नौ मेडल जीते थे। इसमें पांच गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज शामिल थे। इस संस्करण में भी जिस तरह से टीम इंडिया की आगाज रहा है, उसे उम्मीद है कि इस बार पदकों की संख्या दहाई के आंकड़े तक पहुंच जाए। इन खेलों में टीम इंडिया का पहला आर्चरी मेडल है। आज भी भारत को कई आर्चरी मेडल और मिल सकते हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *