नलखेड़ा दर्शन करने आए युवक की अटैक से मौत:CCTV में कैद हुई घटना; 35 श्रद्धालुओं के समूह में नासिक से आया था

नलखेड़ा दर्शन करने आए युवक की अटैक से मौत:CCTV में कैद हुई घटना; 35 श्रद्धालुओं के समूह में  नासिक से आया था

आगर मालवा के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी माता मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। 32 वर्षीय युवक नासिक से दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद मंदिर के बाहर डोम क्षेत्र में वह अचानक अचेत होकर गिर पड़े। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। 35 श्रद्धालुओं के समूह के साथ आया था जानकारी के अनुसार नासिक से 35 श्रद्धालुओं का समूह मां बगलामुखी माता के दर्शन के लिए नलखेड़ा पहुंचा था। इसी समूह में रोहित खेरनार (32) भी शामिल था। दर्शन करने के बाद युवक मंदिर के बाहर डोम क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान अचानक वह अचेत होकर नीचे गिर पड़े। मंदिर कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया युवक के अचेत होकर गिरने की सूचना मिलते ही मंदिर कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल नलखेड़ा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया और सीपीआर भी दिया। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। इंटीरियर डिजाइनर था युवक बताया गया कि युवक इंटीरियर डिजाइनर थे। धार्मिक यात्रा के दौरान अचानक हुई घटना से उनके साथ आए श्रद्धालुओं में शोक की लहर छा गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और परिचितों में भी मातम का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी में युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि चिकित्सकीय और आवश्यक जांच के बाद ही हो सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *