बोकारो | बोकारो इस्पात संयंत्र में राजभाषा पखवाड़ा के तहत सीआरएम-3 विभाग में हिंदी कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक सहित दोनों विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। राजभाषा अधिकारी एवं सहायक महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) ने राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन से जुड़े संवैधानिक एवं वैधानिक प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और राजभाषा नीति के प्रभावी अनुपालन पर जोर दिया। मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इससे राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन के साथ कार्यस्थल पर हिंदी के प्रति सकारात्मक वातावरण बनेगा। महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। बोकारो | बोकारो इस्पात संयंत्र में राजभाषा पखवाड़ा के तहत सीआरएम-3 विभाग में हिंदी कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक सहित दोनों विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। राजभाषा अधिकारी एवं सहायक महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) ने राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन से जुड़े संवैधानिक एवं वैधानिक प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और राजभाषा नीति के प्रभावी अनुपालन पर जोर दिया। मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इससे राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन के साथ कार्यस्थल पर हिंदी के प्रति सकारात्मक वातावरण बनेगा। महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

