दुमका| गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खरौनी बाजार में मंगलवार को मिट्टी की दीवार गिरने से 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला की इसमें दबकर मौत हो गई। मृतका की पहचान खरौनी बाजार निवासी आरोती दासी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्वजन मातम में डूबे हैं। मृतका के पति गुरु दास ने बताया कि पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के कारण घर की मिट्टी की दीवार जर्जर हो गई थी। मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे आरोती घर के पीछे लकड़ी चुन रही थी। इसी दौरान अचानक जर्जर दीवार उसके ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में आरोती पूरी तरह दब गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। दुमका| गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खरौनी बाजार में मंगलवार को मिट्टी की दीवार गिरने से 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला की इसमें दबकर मौत हो गई। मृतका की पहचान खरौनी बाजार निवासी आरोती दासी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्वजन मातम में डूबे हैं। मृतका के पति गुरु दास ने बताया कि पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के कारण घर की मिट्टी की दीवार जर्जर हो गई थी। मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे आरोती घर के पीछे लकड़ी चुन रही थी। इसी दौरान अचानक जर्जर दीवार उसके ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में आरोती पूरी तरह दब गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

