दुमका के गोपीकांदर प्रखंड के पहाड़पुर गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर ओपेन हांसदा को मंगलवार की सुबह खेत में काम करने के दौरान बिच्छू ने डंक मार दिया। घटना के बाद स्वजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कालेज व अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया। किशोर के पिता लखन हांसदा ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे उनका बेटा खेत गया था। इसी दौरान उसके पैर में अचानक जलन होने लगी। उसने पिता को बताया कि उसे बिच्छू ने काट लिया है। इसके बाद घर पर कुछ देर तक घरेलू उपचार किया गया लेकिन पैर में जलन कम नहीं हुई। दुमका के गोपीकांदर प्रखंड के पहाड़पुर गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर ओपेन हांसदा को मंगलवार की सुबह खेत में काम करने के दौरान बिच्छू ने डंक मार दिया। घटना के बाद स्वजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कालेज व अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया। किशोर के पिता लखन हांसदा ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे उनका बेटा खेत गया था। इसी दौरान उसके पैर में अचानक जलन होने लगी। उसने पिता को बताया कि उसे बिच्छू ने काट लिया है। इसके बाद घर पर कुछ देर तक घरेलू उपचार किया गया लेकिन पैर में जलन कम नहीं हुई।

