भास्कर न्यूज | विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के कक्ष में मंगलवार को गांधी अंबेडकर स्मारक संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू ने की। बैठक में आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सचिव श्याम किशोर कुशवाहा ने गांधी जयंती समारोह की तैयारियों की जानकारी सदस्यों को दी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही गांधी जयंती कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत होगी। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद मिश्र, प्रभु नारायण झा,चंदन कुमार राय, महताब आलम, नवनीत कुमार, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, उपमुखिया राजबली राय, राम ललित पासवान, पूर्व मुखिया शिवदानी प्रसाद सिंह, रमाकांत राय, राजेश झा, महेंद्र महतो, रंजय कुमार, मंटून राय आदि मौजूद थे। भास्कर न्यूज | विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के कक्ष में मंगलवार को गांधी अंबेडकर स्मारक संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू ने की। बैठक में आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सचिव श्याम किशोर कुशवाहा ने गांधी जयंती समारोह की तैयारियों की जानकारी सदस्यों को दी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही गांधी जयंती कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत होगी। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद मिश्र, प्रभु नारायण झा,चंदन कुमार राय, महताब आलम, नवनीत कुमार, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, उपमुखिया राजबली राय, राम ललित पासवान, पूर्व मुखिया शिवदानी प्रसाद सिंह, रमाकांत राय, राजेश झा, महेंद्र महतो, रंजय कुमार, मंटून राय आदि मौजूद थे।

