चेवाड़ा में तालीम मरकज और टोला सेवकों की मासिक बैठक:प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार ने की अध्यक्षता, बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया गया

चेवाड़ा में तालीम मरकज और टोला सेवकों की मासिक बैठक:प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार ने की अध्यक्षता, बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया गया

चेवाड़ा प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) कार्यालय में मंगलवार को तालीम मरकज और टोला सेवकों की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार ने की। इसमें प्रखंड के सभी टोला सेवक और तालीम मरकज के शिक्षा सेवकों ने हिस्सा लिया। बैठक में शिक्षा सेवकों से उनके क्षेत्र की शैक्षणिक गतिविधियों पर फीडबैक लिया गया। बच्चों की पढ़ाई, उनकी उपस्थिति और उन्हें स्कूल से जोड़ने के प्रयासों की जानकारी भी ली गई। शिक्षा सेवकों ने अधिकारियों को अपने क्षेत्र की स्थिति और काम के दौरान आने वाली दिक्कतें बताईं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षा सेवकों को अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभाने और बच्चों की शिक्षा पर खास ध्यान देने को कहा। उन्होंने शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जरूरी कोशिशें करने पर भी जोर दिया। इस बैठक में केआरपी श्रवण कुमार भी मौजूद थे। शिक्षा विभाग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई और जरूरी निर्देश दिए गए। यह मासिक बैठक मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे खत्म हुई। चेवाड़ा प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) कार्यालय में मंगलवार को तालीम मरकज और टोला सेवकों की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार ने की। इसमें प्रखंड के सभी टोला सेवक और तालीम मरकज के शिक्षा सेवकों ने हिस्सा लिया। बैठक में शिक्षा सेवकों से उनके क्षेत्र की शैक्षणिक गतिविधियों पर फीडबैक लिया गया। बच्चों की पढ़ाई, उनकी उपस्थिति और उन्हें स्कूल से जोड़ने के प्रयासों की जानकारी भी ली गई। शिक्षा सेवकों ने अधिकारियों को अपने क्षेत्र की स्थिति और काम के दौरान आने वाली दिक्कतें बताईं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षा सेवकों को अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभाने और बच्चों की शिक्षा पर खास ध्यान देने को कहा। उन्होंने शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जरूरी कोशिशें करने पर भी जोर दिया। इस बैठक में केआरपी श्रवण कुमार भी मौजूद थे। शिक्षा विभाग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई और जरूरी निर्देश दिए गए। यह मासिक बैठक मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे खत्म हुई।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *