लखनऊ के फैजुल्लागंज में जलभराव के बीच बच्ची की मौत:बुखार से हालत बिगड़ी, अस्पताल नहीं पहुंचा सके परिवारीजन

लखनऊ के फैजुल्लागंज में जलभराव के बीच बच्ची की मौत:बुखार से हालत बिगड़ी, अस्पताल नहीं पहुंचा सके परिवारीजन

लखनऊ के फैजुल्लागंज की कालोनियों में भरा बारिश के पानी ने डेढ़ साल के मासूम की जान ले ली। बुखार पीड़ित मासूम शिफा को परिवारीजन समय पर अस्पताल नहीं ले जा सके। समुचित इलाज के अभाव में बेटी की घर में ही मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पंप लगाकर पानी निकालने की जिम्मेदारों ने व्यवस्था नहीं की। SGPGI से चल रहा था इलाज फैजुल्लागंज के लोहरामऊ निकट पतंग मैदान निवासी हजरत अली की डेढ़ साल की बेटी शिफा काफी समय से बीमारी थी। उसका इलाज SGPGI में चल रहा है। बीते दिनों वह बुखार ने जकड़ लिया। शनिवार रात मासूम शिफा की तबीयत बिगड़ गई। घर के आस-पास जल भराव होने के कारण परिवारीजन बेटी को अस्पताल नहीं ले जा सके। इलाज न मिलने से तोड़ा दम परिवार के सदस्य मोहम्मद हासिम ने बताया कि रात में शिफा को अस्पताल ले जाने का काफी प्रयास किया गया। निजी एम्बुलेंस भी बुलाई लेकिन घर के चारों तरफ भीषण जल भराव था। जिस कारण से एम्बुलेंस और दूसरे वाहनों ने आने से मनाकर दिया। नतीजतन अंधेरे में घर से निकल पाना कठिन हो गया। देर रात शिफा की सांसें थम गईं। स्थानीय निवासी का कहना है कि पार्षद से कई बार बारिश के पानी की निकासी की गुजारिश की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *