प्रयागराज में देर रात बदमाशों ने लूटपाट की:करेलाबाग में दो युवकों से मोबाइल, चेन और कैश लूटकर भागे चार बदमाश

प्रयागराज में देर रात बदमाशों ने लूटपाट की:करेलाबाग में दो युवकों से मोबाइल, चेन और कैश लूटकर भागे चार बदमाश

प्रयागराज में शहर के करेलबाग इलाके में देर रात चार बदमाशों से दो युवकों से लूटपाट की। बदमाशों से असलहों के बल पर युवकों के मोबाइल, चेन और पांच हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद धमकी देते हुए निकल भागे। लूट का शिकार हुए दोनों युवक घर से टलहने निकले थे। इसी बीच एक बाइक से पहले तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा सटाकर लूटपाट की। इस दौरान उनका एक साथी और आ गया। घटना शहर के करेली थाना क्षेत्र के करेलाबाग इलाके की है। वारदात के बाद बदमाश निकल भागे। दोनों युवकों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने उस इलाके में नाकेबंदी कराने की वाहनों की चेकिंग शुरू कराई। देर रात तक युवक पकड़े नहीं जा सके। देर रात तक पुलिस करेलाबाग, बक्शी मोढ़ा, करेंहदा आदि इलाके में जांच करती रही। पूछताछ से साफ हुआ कि लूट करने वाले युवक बाइक से उसी इलाके में भागे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *