30 सितंबर को सफाई कर्मचारियों का होगा सम्मान:नगर निगम के सभी जोनों में आयोजित होंगे सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर

30 सितंबर को सफाई कर्मचारियों का होगा सम्मान:नगर निगम के सभी जोनों में आयोजित होंगे सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर

सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम लखनऊ द्वारा 30 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से सभी जोनों में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित किए जाएंगे। मेयर सुषमा खर्कवाल जोन-1 स्थित लालबाग मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। वहीं, अन्य जोनों में जनप्रतिनिधिगण द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता की जाएगी। शिविरों में सफाई मित्रों एवं स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग, PPE किट एवं सुरक्षा सामग्री का वितरण, तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी व पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, बीमा योजनाएं, शौचालय एवं नल कनेक्शन सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही नियमित, संविदा एवं आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत सफाई मित्रों, स्वच्छ ग्रहियों, रोड स्वीपर, ड्रेन क्लीनर एवं अन्य स्वच्छता कर्मियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित होगा, जिसका विभिन्न जोन में सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। नगर निगम द्वारा सभी कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *