सीतामढ़ी के मिसरौलिया पंचायत स्थित मिसरौलिया चौक पर सड़क की बदहाली और जलजमाव से परेशान स्थानीय लोगों का आक्रोश मंगलवार को एक बार फिर सड़क पर देखने को मिला। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जमा पानी के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग सोमवार को स्थानीय लोगों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क पर चौकी बनाते हुए प्रदर्शन किया था। इसके बाद मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जुटे और जिला प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है। बारिश होने के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और भी खतरनाक हो जाती है। पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ बाइक और अन्य वाहनों से आने-जाने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। ‘कहते-कहते थक गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं’ स्थानीय युवक विक्रम यादव ने बताया कि सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर लगातार स्थानीय विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के नेताओं से शिकायत की गई है। कई बार व्यक्तिगत रूप से मिलकर और लिखित रूप से भी सड़क की समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि सड़क पर लगातार दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कुछ समय पहले इसी इलाके से थोड़ी आगे हादसा हुआ था। इसके बाद कई नेता और बड़े अधिकारी भी इसी सड़क से होकर गुजरे, लेकिन सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जब तक सड़क का निर्माण या समुचित मरम्मत नहीं होती, तब तक समस्या बनी रहेगी। सांसद ने जल्द दुरुस्त कराने का दिया निर्देश मामले में सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने बताया कि उन्होंने संबंधित विभाग को सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि विभाग अब सड़क की स्थिति सुधारने की दिशा में जल्द कार्रवाई करेगा। सीतामढ़ी के मिसरौलिया पंचायत स्थित मिसरौलिया चौक पर सड़क की बदहाली और जलजमाव से परेशान स्थानीय लोगों का आक्रोश मंगलवार को एक बार फिर सड़क पर देखने को मिला। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जमा पानी के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग सोमवार को स्थानीय लोगों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क पर चौकी बनाते हुए प्रदर्शन किया था। इसके बाद मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जुटे और जिला प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है। बारिश होने के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और भी खतरनाक हो जाती है। पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ बाइक और अन्य वाहनों से आने-जाने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। ‘कहते-कहते थक गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं’ स्थानीय युवक विक्रम यादव ने बताया कि सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर लगातार स्थानीय विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के नेताओं से शिकायत की गई है। कई बार व्यक्तिगत रूप से मिलकर और लिखित रूप से भी सड़क की समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि सड़क पर लगातार दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कुछ समय पहले इसी इलाके से थोड़ी आगे हादसा हुआ था। इसके बाद कई नेता और बड़े अधिकारी भी इसी सड़क से होकर गुजरे, लेकिन सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जब तक सड़क का निर्माण या समुचित मरम्मत नहीं होती, तब तक समस्या बनी रहेगी। सांसद ने जल्द दुरुस्त कराने का दिया निर्देश मामले में सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने बताया कि उन्होंने संबंधित विभाग को सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि विभाग अब सड़क की स्थिति सुधारने की दिशा में जल्द कार्रवाई करेगा।

