कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। इसमें उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लंबित मामलों पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि आमजन से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों से जिले में उर्वरक की उपलब्धता और स्टॉक की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में पर्याप्त उर्वरक भंडार है। पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में एडीएम प्रियंका तलानिया, एसीईओ गौतम चौधरी समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

