पलवल में मारपीट-अपहरण का आरोपी अरेस्ट:साथियों की तलाश जारी, गाड़ी में सवार होकर आए बदमाश, कैश और मोबाइल ले गए थे

पलवल में मारपीट-अपहरण का आरोपी अरेस्ट:साथियों की तलाश जारी, गाड़ी में सवार होकर आए बदमाश, कैश और मोबाइल ले गए थे

पलवल में सीआईए स्टाफ होडल की टीम ने अपहरण, मारपीट और लूटपाट के मुख्य आरोपी विष्णु को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 28 सितंबर को होडल के गोडोता चौक स्थित शिव कॉलोनी से पकड़ा गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने यह वारदात किन साथियों के साथ मिलकर की थी। करमन गांव के देवीराम ने 22 सितंबर को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वे अपने भतीजे चिंटू के साथ होडल थाने से पैदल लौट रहे थे। अग्रवाल धर्मशाला के पास दो बाइक और एक गाड़ी में आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए थे आरोपी बदमाशों ने चिंटू का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की। उन्होंने चिंटू से 1500 रुपए नकद और मोबाइल भी लूट लिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे। शिकायत के बाद होडल थाने में मामला दर्ज किया गया था। एसपी दीप्ति गर्ग के निर्देश पर सीआईए टीम ने कार्रवाई की। पुलिस अब आरोपी विष्णु को रिमांड पर लेकर अन्य फरार आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल वाहनों को बरामद करने की कोशिश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *