कुम्हेर में अवैध शराब बनाने की 5 भट्टियां तोड़ी:पीली पोखर के पास छापेमारी कर 3 हजार लीटर वॉश किया नष्ट

कुम्हेर में अवैध शराब बनाने की 5 भट्टियां तोड़ी:पीली पोखर के पास छापेमारी कर 3 हजार लीटर वॉश किया नष्ट

डीग पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब बनाने वालों पर कार्रवाई की है। कुम्हेर थाना पुलिस ने छापर मोहल्ला क्षेत्र में पीली पोखर के पास छापेमारी की। इस दौरान करीब 3000 लीटर अवैध वॉश और शराब बनाने की 5 भट्टियां नष्ट की गईं। हालांकि, मौके पर कोई आरोपी नहीं मिला। एसपी कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देश पर जिले में अपराध रोकने और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एक खास अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत कुम्हेर पुलिस को छापर मोहल्ला में अवैध शराब बनने की सूचना मिली थी।
सूचना मिलने पर वृत्ताधिकारी सीताराम और थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पीली पोखर पहुंची। टीम ने मौके पर ही 3000 लीटर वॉश को नष्ट कर दिया और पांच भट्टियों को भी तोड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *