पोखर में डूबने से युवक की मौत:सीतामढ़ी में SDRF ने सर्च ऑपरेशन चला बॉडी निकाला

पोखर में डूबने से युवक की मौत:सीतामढ़ी में SDRF ने सर्च ऑपरेशन चला बॉडी निकाला

सीतामढ़ी में नगर थाना क्षेत्र के जानकी स्थान स्थित नुनिया टोला के महेंद्र कबाड़ी के पुत्र छोटू कुमार का शव मंगलवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया गया। युवक के पानी में डूबने की सूचना के बाद SDRF की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। काफी मशक्कत के बाद टीम ने शव को बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि छोटू कुमार सोमवार की शाम पानी में डूब गया था। घटना के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा शव मंगलवार को SDRF की टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए लगाया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास पानी में लगातार तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान युवक का शव बरामद हुआ। शव बरामद होने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत डूबने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। छोटू कुमार अपने पिता के साथ कबाड़ी का काम कर परिवार की मदद करता था। उसकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। SDRF की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों को उसकी मौत का गहरा सदमा लगा है। नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि युवक सोमवार की शाम पानी में डूब गया था। मंगलवार को SDRF की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद युवक का शव बरामद कर बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीतामढ़ी में नगर थाना क्षेत्र के जानकी स्थान स्थित नुनिया टोला के महेंद्र कबाड़ी के पुत्र छोटू कुमार का शव मंगलवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया गया। युवक के पानी में डूबने की सूचना के बाद SDRF की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। काफी मशक्कत के बाद टीम ने शव को बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि छोटू कुमार सोमवार की शाम पानी में डूब गया था। घटना के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा शव मंगलवार को SDRF की टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए लगाया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास पानी में लगातार तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान युवक का शव बरामद हुआ। शव बरामद होने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत डूबने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। छोटू कुमार अपने पिता के साथ कबाड़ी का काम कर परिवार की मदद करता था। उसकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। SDRF की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों को उसकी मौत का गहरा सदमा लगा है। नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि युवक सोमवार की शाम पानी में डूब गया था। मंगलवार को SDRF की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद युवक का शव बरामद कर बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *