National Book Fair: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर किताबों, साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक संवाद का माहौल बनने जा रहा है। अशोक मार्ग स्थित बलरामपुर गार्डन में एक अक्टूबर से 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू होगा। 11 दिनों तक चलने वाला यह आयोजन इस बार ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्षों की थीम को समर्पित होगा। मेले का उद्घाटन एक अक्टूबर को शाम पांच बजे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। आयोजन में देशभर के प्रतिष्ठित प्रकाशकों की किताबों के साथ साहित्यिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला देखने को मिलेगी।
करीब ढाई दशक पहले शुरू हुई पुस्तक मेले की परंपरा अब राजधानी के प्रमुख साहित्यिक आयोजनों में शामिल हो चुकी है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल किताबों की बिक्री या प्रदर्शनी तक सीमित नहीं है, बल्कि पाठकों, लेखकों और प्रकाशकों के बीच संवाद का ऐसा मंच बन चुका है, जहां साहित्य और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होती है। इस बार भी मेले में अलग-अलग आयु वर्ग और रुचियों को ध्यान में रखते हुए पुस्तकों की व्यापक श्रृंखला उपलब्ध कराई जा रही है।
यह खबर अपडेट की जा रही है…

