अररिया के सुभाष स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। डीएम विनोद दुहन समेत अधिकारियों ने इसका उद्घाटन किया। 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में करीब 1500 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। पुलिस बल, एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम मौजूद डीएम ने स्वस्थ शरीर के लिए खेल को जरूरी बताया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में ऊर्जा लगाने की अपील की, जिससे नशे के खिलाफ अभियान को भी ताकत मिलेगी। प्रतियोगिता में 18 खेल शामिल हैं: एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, कुश्ती, शतरंज, योग, क्रिकेट, वुशु, हॉकी, रग्बी, खो-खो, साइकिलिंग, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, तलवारबाजी और सेपक टकरा। ये अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व स्वास्थ्य के इंतजाम किए हैं। खेल स्थलों पर पुलिस बल, एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम मौजूद है। प्रतियोगिता की शुरुआत वुशु खेल से हुई। अररिया के सुभाष स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। डीएम विनोद दुहन समेत अधिकारियों ने इसका उद्घाटन किया। 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में करीब 1500 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। पुलिस बल, एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम मौजूद डीएम ने स्वस्थ शरीर के लिए खेल को जरूरी बताया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में ऊर्जा लगाने की अपील की, जिससे नशे के खिलाफ अभियान को भी ताकत मिलेगी। प्रतियोगिता में 18 खेल शामिल हैं: एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, कुश्ती, शतरंज, योग, क्रिकेट, वुशु, हॉकी, रग्बी, खो-खो, साइकिलिंग, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, तलवारबाजी और सेपक टकरा। ये अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व स्वास्थ्य के इंतजाम किए हैं। खेल स्थलों पर पुलिस बल, एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम मौजूद है। प्रतियोगिता की शुरुआत वुशु खेल से हुई।

