जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सरायरंजन थाना क्षेत्र के रहने वाले मंजय राय को गिरफ्तार किया गया है। मंजय पर शराब कारोबार से जुड़े होने के साथ ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने उसे विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन जुलूस के दौरान हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दरअसल, विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन जुलूस के दौरान सरायरंजन में फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें सरायरंजन निवासी एक युवक के पैर में गोली लगी थी। इस मामले में मंजय राय को नामजद आरोपी बनाया गया था। हालांकि, घटना के बाद मंजय ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया था। एसपी बोले- आरोपी के खिलाफ पहले से शराब तस्करी के कई मामले दर्ज एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मंजय राय की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंजय के खिलाफ पहले से शराब के अवैध कारोबार से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों में वह फिलहाल जमानत पर था। हाल के दिनों में उस पर अवैध हथियार से फायरिंग करने और विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन के दौरान एक युवक को गोली मारकर घायल करने का आरोप लगा था। इसी मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में जिला पुलिस ने क्षेत्र में दबंगई और आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की है। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के छोटू सिंह और नगर थाना क्षेत्र के अंटू इस्सर के बाद अब मंजय राय की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी से जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को काफी सहूलियत मिलेगी। एसपी ने बताया कि जिला पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में टॉप-10 अपराधियों की सूची तैयार की है। सूची में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सरायरंजन थाना क्षेत्र के रहने वाले मंजय राय को गिरफ्तार किया गया है। मंजय पर शराब कारोबार से जुड़े होने के साथ ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने उसे विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन जुलूस के दौरान हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दरअसल, विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन जुलूस के दौरान सरायरंजन में फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें सरायरंजन निवासी एक युवक के पैर में गोली लगी थी। इस मामले में मंजय राय को नामजद आरोपी बनाया गया था। हालांकि, घटना के बाद मंजय ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया था। एसपी बोले- आरोपी के खिलाफ पहले से शराब तस्करी के कई मामले दर्ज एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मंजय राय की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंजय के खिलाफ पहले से शराब के अवैध कारोबार से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों में वह फिलहाल जमानत पर था। हाल के दिनों में उस पर अवैध हथियार से फायरिंग करने और विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन के दौरान एक युवक को गोली मारकर घायल करने का आरोप लगा था। इसी मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में जिला पुलिस ने क्षेत्र में दबंगई और आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की है। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के छोटू सिंह और नगर थाना क्षेत्र के अंटू इस्सर के बाद अब मंजय राय की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी से जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को काफी सहूलियत मिलेगी। एसपी ने बताया कि जिला पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में टॉप-10 अपराधियों की सूची तैयार की है। सूची में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

